Tuesday, 7 May 2013

औरैया- नया जिला पुराने लोग


Rahul Tripathi
बीती 29 अप्रैल को औरैया गया मौका था घरेलू शादी का। पूरी यात्रा निजी बसों से करना अधिक मुनासिब समझा। इसलिये घर से सुबह पहली बस से कानपुर देहात की रसूलाबाद तहसील के लिये रवाना हुआ। जानकारी के मुताबिक रसूलाबाद से ही सुबह रोजाना औरैया डिपो से दिल्ली मेल की रोडवेज दो बसें बायां लहरापुर कचौसी होकर निकलती हैं, बाइक से तेज धूप और धूल गर्दा से बचने की सोची। तय समय के मुताबिक मैं सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर रसूलाबाद चौराहे पर पहुच गया। लहरापुर रोड पर दुकानदार फुटपाथ पर साफ सफाई कर रहे थे तथा काफी संख्या में राहगीर छोटे बड़े साधनों को निहार रहे थे। मैं भी वहां अपनी बस का इंतजार करने लगा। क्षेत्रीय लोगों से पूछने पर मालूम चला की बस तो आती है लेकिन कब आयेगी कोई समय निश्चित नही है खैर इंतजार जारी है सूर्य की गर्मी हर पल बढ़ रही थी। सड़क पर सन्नाटा कम होता जा रहा था।
Rasulabad kanpur dehat

लगभग दो घंटे की लम्बे इंतजार के बाद जब बस नहीं आई तो मैंने बेला होकर जाने का मन किया और कानपुर से बेला-विधूना चलने वाली रोडवेज सेवा पर सवार हो गया। वहां से उसरी, याकूबपुर होते हुये मैं बेला चौराहे पर पहुचा। जहां से कन्नौज की दूरी महज 35 किमी थी और फफूद जिसे दिबियापुर के नाम से पुकारते हैं वहां से 22 किमी दूर था। गर्मी का सितम तेज था आनन-फानन डग्गामारी के लिये खड़ी जर्जर टाटा 407 पर सवार हो गया।
Bela auraiya

बेला से चलने के लगभग 40 मिनट बाद दिबियापुर पहुचता हू। फफूद पश्चिम रेलवे क्रासिंग के निर्माणाधीन पुल ने नीचे उतरा और रेलवे लाइन पार की। पूरे कस्बे की स्थित वर्षों से बन रहे पुल ने दैनीय बना रखी है 
Phaphond auraiya
Phaphond auraiya
Phaphond auraiya
Phaphond auraiya
Phaphond auraiya
Phaphond auraiya

औरैया छोर पर ही अमर उजाला दिबियापुर का कार्यालय भी है।
amar ujala phaphond auraiya

 
दोपहर का 12 बजने को था मैं औरैया के लिये किसी साधन के इंतजार में औरैया 19 किमी के माइलस्टोने के करीब खड़ा था। तेज धूप के कारण बाहन की आवाजाही कम थी। 15 मिनट बाद एक फोर्ड कार वाले से पास मांगने पर वह रुकता है और औरैया सुभाष चौक तक जाने के बात कहता है। रास्ते में गेल, ककोर मुख्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय मिलते हैं। करीब डेढ़ बजे मैं औरैया पहुच पाया। कार चालक का धन्यवाद कहने के बाद जब मोबाइल से गंतव्य स्थान की जानकारी लेनी चाही तो नेटवर्क गायब थे चॅकि पहले बात हो चुकी थी इसलिये मैं पैदल ही औरैया डिपो की ओर बढ़ने लगा। सुभाष चौक से 10 कदम की दूरी पर है डिपो ठीक सामने रिलायंस कार्यालय है और उसी के पीछे बसा है ब्रम्ह नगर । मुझे औरैया आईटीआई के करीब जाना था। धूप तेज थी इसलिये शाम को बाहर निकलने का मन बनाकर आराम करने लगा।
शाम के 5 बजने को थे शादी की कई तरह के कार्य अंतिम समय तक बने रहते हैं इसलिये बाहर निकला और नये बने जिले को परखने की कोशिश की।
Auraiya

औरैया की मुख्य बातें-
जिला मुख्यालय क्षेत्र में हिन्दू , मुस्लिम और सिख आबादी क्रम में रहते हैं।
मुख्य बाजार में एक फूलमती मंदिर भी जहां अभी निर्माण कार्य चल रहा है।
phoomati mandir auraiya

इटावा, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात और जालौन से लगा हुआ जिला।
औरैया जिले का मुख्य आकर्षण पाता के करीब गेल गैस प्लाट का होना है।
प्रसार भारती का एक सेटअप औरैया जिला मुख्यालय में है।
prasar bharti  auraiya

औरैया में सभी तरह की मंडियां हैं।
सभी प्रमुख बैंक और उनके एटीएम।
मोबाइल धारकों के थोड़ी हैरानी नेटवर्क की हो सकती है।
कानपुर और इटावा के लिये चौबीस घंटे साधन है।
स्वास्थ्य सेवाओं के नाम कोई प्रतिष्ठित हॉस्पिटल नही है। झोला छाप बड़ी डॉक्टरों की बड़ी तादाद है औरैया में।
बिजली की आंख मिचौली और कम वोल्टेज क्षेत्रीय लोगों की समस्या है।
सड़कों पर अतिक्रमण यातायात की मुख्य बांधा।
यमुना नदी की दूरी लगभग 4 किमी।
देवकली मंदिर औरैया की प्राचीनता की निशानी।
नया जिला होने के कारण कई कार्यालय निर्माणाधीन।
auraiya
bank auraiya
iti auraiya
sdm auraiya
auraiya
Shubhas chauraha auraiya

औरैया में खुशियों में शरीक होने वाले कुछ मेहमान


Rahul Tripathi
Mo- 9305029350
rahultripathi959@gmail.com

1 comment:

  1. Yaa..... that's called "Killing two birds with one stone".
    good going....

    ReplyDelete